Sunday , October 6 2024
Breaking News

अमरपाटन में मुंबई जा रही बस पलटी, 20 यात्री घायल,देर रात हुआ हादसा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ बुधवार की देर रात प्रयागराज से मुंबई जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार एम.पी09 एफ.ए 7296 उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी। तभी रात 2.30 बजे तेज रफ्तार बस अमरपाटन के पास पलट गई। बस पलटने की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने 100 डायल को दी। हादसे की खबर लगते ही 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल यात्रियों को एंबुलेंस, एफआरवी, व पुलिस के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अमरपाटन अस्पताल में घायल यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। बस हादसे की सूचना मिलते ही तत्परता से 100 डायल एफ.आर.वी स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडेय, आरक्षक अरविंद सिंगाड़ और चालक जितेंद्र पटेल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर घायल यात्रियों को अमरपाटन अस्पताल पहुंचाने में मदद की जिसकी लोगों ने प्रशंसा की है।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *