Sunday , November 1 2026
Breaking News

Fire In Darbhanga Express: दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

National fire in darbhanga express fire broke out in darbhanga clone express on delhihowrah railway line passengers saved their lives by jumping: digi desk/BHN/इटावा/ दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के दो डिब्बों आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के एस-1 व पार्सल डिब्बे में आग लगी है। आग लगने के बाद यात्री घबरा गए। उन्होंने कूदकर जान बचाई।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन के एस-1 कोच में आग लगने से सभी यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, लेकिन उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच होगी। हादसे के बाद ट्रेक पर काम चल रहा है। थोड़ी ही देर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग चालू कर दिया जाएगा।

तेज आवाज के साथ हुआ धमाका

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के एस-1 डिब्बे में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और पूरे कोच में धुआं भर गया। उसके बाद आग लग गई।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *