Friday , May 17 2024
Breaking News

Rashifal 11th November: किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल

11 November 2023 का दैनिक पंचांग: शनिवार 11 नवंबर 2023 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी  तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और :प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:43 से 12:26 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:22 से 10:43  मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि  त्रयोदशी13:58 तक
नक्षत्र  चित्रा25:46 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण
वणिज
विष्टि
13:58 तक
26:26 तक
पक्षकृष्ण 
वार   शनिवार  
योग प्रीति16:58 तक
सूर्योदय06:40 
सूर्यास्त17:29 
चंद्रमा  तुला 13:01 तक 
राहुकाल09:22 − 10:43 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासकार्तिक 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:43 − 12:26

राशिफल

मेष-आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करने में बताएंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। आज आपका मनोबल भी बहुत बढ़ा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क-आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी  दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा और वह काफी गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आप बड़ों की सोच से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन के मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। कुछ नए संपर्क का आपको लाभ मिलेगा। आपके बंधू बंधुत्व से मिलकर खुशी होगी।

कन्या-आज के दिन आपके आसपास का वातावरण आनंदमय  रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ी रहेगी। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढे़गा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप  कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार में लोगों से आपको खरी खोटी सुनाने को मिले।

तुला-आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुनाने को मिले। आप अपने मित्र से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा वरना आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी अधिकारी की बातों में आने से बचना होगा और लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सवारेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या होगी।

मकर-आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से भी सलाह मश्वरा आवश्यक करना होगा। यदि आपका पुराना कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। किसी परिजन की सीख व सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मीन- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *