सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कांग्रेस प्रत्याशी सिद्दार्थ कुशवाहा ने गुरूवार को अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि प्रदेश में आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और कांग्रेस की सरकार का मतलब है आप सभी के जीवन में ख़ुशहाली की गारंटी। चाहे हो वो बच्चों की कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक मुफ़्त शिक्षा के साथ में 5 सौ से लेकर 15 सौ तक की गारंटी हो। बहनों को बिना भेद भाव के 1500 हर महीने की गारंटी के साथ पाँच सौ में गैस सिलेंडर के साथ घरेलू बिजली कनेक्शन में सौ यूनिट बिजली मुफ़्त दो सौ यूनिट बिल हाफकी सीधी राहत। हर परिवार का पच्चीस लाख तक का स्वास्थ बीमा के साथ दस लाख तक का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। वहीं किसानों को दो लाख तक के कर्ज से मुक्ति मिलेगी ही साथ में पाँच हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप का कनेक्शन मुफत में मिलने से किसान भाइयों को बड़ी राहत मिलेगी ही साथ में अनाज की न्यूनतम खऱीदी भाव में बड़ी वृधि के साथ गेहूं और धान का मूल्य सरकार बनते ही क्रमश: 2500-2600 किया जाएगा। गरीब बेटी के विवाह में मिलने वाली राशि को भी एक लाख से ज़्यादा किया जाएगा। ऐसे और कई जन कल्याण कारी योजनाओं के कारण ही जनता के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम कांग्रेस सरकार गारंटी के साथ पूरा करेगी।
सांसद को सिर्फ अपनी चिंता
बीस साल की भाजपा सरकार के शासन काल में भाजपा के प्रत्याशी को केवल अपनी और सिर्फ अपनी ही चिंता रही। उन्होंने जनता कि बिना चिंता किए सिफऱ् अपना विकास किया है। जिस सतना की पहचान पूरे प्रदेश में संपन्न औद्योगिक और व्यापारिक नगरी के रूप में होती थी उस जगह से व्यापारी आज पलायन के लिये मज़बूर हो रहे है, इस पर सत्ता में काबिज लोगों ने कभी नहीं सोचा कि शहर और यहाँ के लोगों को कैसे आगे बढ़ाया जाए। उन्हें अगर चिंता हुई तो सिर्फ अपनी कि कैसे फैक्ट्री चलाई जाए, पेट्रोल पंप कंहा खोले जांए। लीज कैसे प्राप्त की जाए और हर काम में सप्लाई अपने लोग ही पांए। इस स्वार्थ के भाव ने ही शहर को कस्बें में तब्दील कर दिया है।
Bhaskar Hindi News