Thursday , May 16 2024
Breaking News

Priyanka Dhar Visit: प्रियंका बोली- चुनाव सिर पर आए तो लाड़ली बहना योजना ले आई MP सरकार

Madhya pradesh dhar priyanka gandhi vadra dhar visit congress leader priyanka gandhi vadra visit dhar madhya pradesh: digi desk/BHN/डही, (धार)/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की बात करते हैं लेकिन हजारों करोड़ के दो विमानों में घूमते हैं। नया संसद भवन बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इतनी राशि में किसानों का कर्ज ही माफ कर देते। भाजपा केवल गरीबों से हमदर्दी का झूठा दिखावा करती है।

यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने धार जिले की कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही में कही। वे सोमवार दोपहर वहां जनसभा को संबोधित कर रही थी। उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।

उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 साल सरकार में रहे तब तक महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। अब जब चुनाव सिर पर आए तो लाड़ली बहना योजना ले आए। मध्य प्रदेश महिला अत्याचार और बलात्कार के मामले में पहला है। भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी भयावह है। जातिगत जनगणना से ये लोग दूर क्यों भाग रहे हैं। संसद में लाया गया इनका आरक्षण बिल दस साल बाद लागू होगा। ये कैसी घोषणा है? ये कैसा बिल है?। इसे आज लागू क्यों नहीं करते।

प्रियंका ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच पर आते ही आदिवासी जननायक और क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा और अन्य आदिवासी महापुरुषों के जय घोष के नारे लगाए। हर- हर नर्मदे का उद्घोष करते हुए उन्होंने आदिवासी महापुरुषों की आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने भाजपा पर आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी संस्कृति की रक्षा की है। उन्होंने क्षेत्र के आदिवासियों को अपना परिचय देते हुए कहा कि पहचाना मुझे मैं इंदिरा जी की पोती हूं। उन्होंने आदिवासी संस्कृति को दुनिया की सबसे अच्छी संस्कृति बताया और कहां की कांग्रेस ने कभी आपकी संस्कृति को नहीं बदला।

सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराकर सभी को न्याय देंगे

प्रियंका ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि हमारे देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित समेत किस वर्ग के कितने लोग हैं। बिहार में गिनती की गई। पता चला कि 84 प्रतिशत लोग ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के हैं। जिनकी आबादी ज्यादा है, उन्हें पद और मौका नहीं मिल रहा है। हम चाहते हैं कि गिनती से लोगों के साथ न्याय हो सके। ये सरकार इतना भी नहीं करना चाहती। ये कहते हैं कि हम जनता और समाज को बांटना चाहते हैं। सच तो यह है कि हम सभी को न्याय देना चाहते। मप्र में हमारी सरकार बनी तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मप्र सरकार घोटालों की सरकार है। चाहे पटवारी घोटाला हो व्यापमं घोटाला हो, जहां भी देखो घोटाला ही घोटाला नजर आता है। उन्होंने जीएसटी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज हर चीज में जीएसटी लगा दी गई है। इससे महंगाई बढ़ गई है। मजदूर, किसान, आमजन सब महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है और यह उन्हें मिलना ही चाहिए।

सरकार बनते ही कर्ज माफ करेंगे

उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। सरकार बनते ही कर्ज माफ करेंगे। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पहले भी दिया था और अब भी देंगे ।

प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही मप्र में उद्योग लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रियंका का ट्वीट

  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
  • किसानों का कर्ज माफ
  • 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
  • पुरानी पेंशन लागू
  • 500 रूपए में गैस सिलेंडर
  • 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे
  • स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति
  • MSP की गारंटी
  • युवाओं को ₹3000 बेरोजगारी भत्ता
  • 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा
  • प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
  • 25 लाख रु. तक का बीमा
  • OBC को 27% आरक्षण
  • जाति जनगणना
  • स्त्री की इच्छा से बच्चों की शिक्षा तक
  • गांव, किसान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य- सब कुछ की है हमारी गारंटी

About rishi pandit

Check Also

खरगोन में रेपिस्ट बेटे की मदद मां को पड़ी भारी, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

खरगोन  खरगोन की एक अदालत ने नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में मां बेटे को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *