डोर-टू-डोर आर्शीवाद लेने पहुंच रहे कांग्रेस प्रत्याशी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना प्रदेश में जब हमारी सरकार पिछले चुनाव में आई थी तब हमने 15 महीने की सरकार में वृद्धा पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए किया था, वही इस बार जनता जिस तरह से अपना अपार समर्थन कांग्रेस के प्रति दिखा रही है उससे यह स्पष्ट हो चुका है की मध्य प्रदेश में फिर से प्रत्येक आम नागरिक की कमलनाथ सरकार आ रही है। उक्त वक्तव्य सतना विधायक और कांग्रेस प्रत्यासी सिदार्थ कुशवाहा ने आम जन को संबोधित करते हुए दिया है। साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते हु बुजुर्ग माता पिता को बखूबी ख्याल रखते हुए उनकी वृद्धा पेंशन को 1200 रुपए किया जायेगा। उन्होंने कहा की हम हमेशा से जनता के कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं और आगे भी रहेंगे। कांग्रेस प्रत्यासी सिदार्थ कुशवाहा ने कहा की कांग्रेस ही एक ऐसा दल है जो युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चो सभी का ख्याल रखती है। इसी क्रम में श्री कुशवाहा डोर-टू-डोर जन संपर्क करने पहुंच रहे हैं। जिसमे उन्हें जनता द्वारा अपार जन समर्थन मिल रहा है।
युवा शक्ति व नारी संवाद को किया संबोधित
गुरूवार को कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा उमा रिसार्टस में युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर युवाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही वे बालकिशन वाटिका और खूंथी ,मारुति नगर, बदखर,और उतैली में सशक्त बेटी समृद्व नारी का संकल्प लेकर नारी संवाद किया।
Bhaskar Hindi News