Friday , May 31 2024
Breaking News

MP Weather: चार दिन में 10 डिग्री पर आ सकता है रात का तापमान, सात शहरों में 15 डिग्री से नीचे

  1. चार दिन में 10 डिग्री पर आ सकता है रात का तापमान
  2. सात शहरों में 15 डिग्री से नीचे रहा तापमान, नौगांव में पारा 13 डिग्री आया
  3. प्रदेश में सर्वाधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ व दमोह में दर्ज

Madhya pradesh bhopal mp weather update night temperature may reach 10 degrees in four days in madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/ हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को नौगांव सहित प्रदेश के सात शहरों बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, उमिरया एवं मलाजखंड में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ एवं दमोह में दर्ज किया गया।

आसमान भी साफ, तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अक्टबूर के अंत तक प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी काफी कम रहने से आसमान भी साफ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उत्तरी हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है।

धीरे-धीरे तापमान में कमी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अब दिन छोटे और रात बड़ी होने लगी है। इस वजह से भी धीरे-धीरे तापमान में कमी आने लगी है। यही वजह है कि धूप में चुभन महसूस नहीं हो रही है। शाम ढलने के बाद हवा में ठंडक महसूस होने लगती है। अनुमान है कि तीन-चार दिन में प्रदेश में कहीं-कहीं तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर भी आ सकता है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: तबादला होने से नाराज बाबू चढ़ा पेड़ पर, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद समझाइश देकर उतारा नीचे

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल में एक बाबू का तबादला क्या हुआ, वह पेड़ पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *