Saturday , May 11 2024
Breaking News

National: कतर की अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को दी मौत की सजा, विदेश मंत्रालय ने कहा- फैसले से लगा सदमा

World general qatar court gave death sentence to 8 former indian marines foreign ministry said shocked by the decision: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कतर में एक साल से ज्यादा समय से हिरासत में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई गई है। कतर की अदालत के फैसले से भारत सरकार हैरान है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कहा कि हम अदालत के विस्तृत फैसले का इंतजार कर कदम उठाएंगे।

भारत सरकार ने कहा कि कतर की अदालत के फैसला चौंकाने वाला है। हमें उनके फैसले से गहरा सदमा लगा है। भारत अदालत के फैसले के बाद कानूनी विकल्पों को तलाश रहा है। हालांकि, पूर्व आठ भारतीय नौसैनिकों पर क्या आरोप है यह भारत सरकार और कतर की सरकार ने आधिकारिक बयान नहीं दिया।

कानूनी विकल्प की कर रहे तलाश

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें अदालत के फैसले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है। कतर की अदालत ने अल दहरा कंपनी के आठ कर्मचारियों को मौत की सजा दी है। हम कानूनी टीम के संपर्क में हैं। हम सभी कानूनी विकल्प तलाशेंगे।

About rishi pandit

Check Also

भारत करेगा तीस्ता जल परियोजना में बांग्लादेश की मदद, पीएम हसीना के सामने विदेश सचिव क्वात्रा ने रखा प्रस्ताव

ढाका। भारत ने बांग्लादेश को इसकी महत्वाकांक्षी तीस्ता जल परियोजना में मदद का प्रस्ताव दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *