Thursday , June 12 2025
Breaking News

National: तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख बोले CM नीतीश- ये बच्चा ही हमारा सब कुछ, BJP ने कहा- गुंडाराज बनाम विकास की लड़ाई

  1. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित किया
  2. नीतीश की घोषणा के बाद भाजपा भड़क गई
  3. भाजपा ने कहा- गुंडाराज बनाम विकास की लड़ाई होगी

National putting his hand on tejashwi yadavs shoulder cm nitish said this child is our everything bjp said fight of goondaraj vs development: digi desk/BHN/पटना/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवा को अपना उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख कहा कि अब यह बच्चा ही हमारा सब कुछ है। यह सुन भाजपा भड़क गई। भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि अब बिहार में गुंडाराज बनाम विकास की लड़ाई होगी।

नीतीश कुमार के बयान के बाद भाजपा नेता विजय सिन्हा ने हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई बार तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बता चुके हैं। तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बताने के बाद जदयू के ‘लवकुश’ उपेन्द्र कुशवाह और आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ दी।

गुंडाराज बनाम विकास की लड़ाई

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश लालू के लाल को उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं, लेकिन जदयू के बाकी नेता आखिर क्यों जदयू का झंडा पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में भाजपा बनाम राजद होगा। बिहार में गुंडाराज बनाम विकास की लड़ाई होगी। परिवार बनाम राज्य की लड़ाई होगी।

सीएम की गद्दी छोड़ें नीतीश कुमार

उन्होंने नीतीश कुमार के लिए कहा कि आपको सीतामढ़ी जाना चाहिए। सीतामढ़ी में जहरीली शराब से कितने लोगों की जान गई है। बिहार को कितना बर्बाद आपको करना है। नीतीश कुमार को उत्तराधिकारी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उनको अब मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार, दोषी को 20 साल की सश्रम कारावास, 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *