Saturday , May 11 2024
Breaking News

Dussehra: बस दो दिन दूर दशहरा पर्व, जानिए रावण दहन शुभ मुहूर्त और महत्व

  1. प्रदोष काल में रावण दहन की परंपरा है
  2. इस दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था
  3. रावण दहन का शुभ मुहूर्त दो घंटे तक रहेगा

Vrat tyohar dussehra 2023 dussehra festival will be celebrate on this day know shubh muhurat of ravana dahan and its importance: digi desk/BHN/इंदौर/विजयादशमी या दशहरा त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा भगवान श्री राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, अन्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने इस दिन राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। साल 2023 में विजयादशमी पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस साल दशहरे के दिन रवि योग और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो विशेष लाभकारी होगा। साथ ही इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

विजयादशमी शुभ मुहूर्त
उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष दशहरा पर्व 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन प्रदोष काल में रावण का वध यानी रावण दहन की परंपरा है। ऐसे में रावण दहन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे से अगले दो घंटे तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान रावण दहन कर सकते हैं।

विजयादशमी महत्व

विजयादशमी का दिन वह दिन है, जब भगवान राम ने रावण का वध करते हुए अन्याय पर न्याय की स्थापना की थी। इसके अलावा, यह वह दिन भी है, जब मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। यह त्योहार सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता बल्कि इसके साथ ही लोग अपने अंदर की बुराइयों को भी जलाने का संकल्प लेते हैं।

About rishi pandit

Check Also

आज 10 मई को परशुराम जयंती पर इस विधि से करें पूजा-आरती, जानें शुभ मुहूर्त में

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती का पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *