Sunday , November 1 2026
Breaking News

सतना जिले में हुआ अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 50 हजार 18 वोटर्स की हुई वृद्धि


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के प्रकाशन के अनुसार सतना जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16 लाख 89 हजार 66 मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद सतना जिले की मतदाता सूची में 50 हजार 15 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिले में मतदाता सूची के जेंडर रेशियों में 13.53 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस आशय की जानकारी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न स्टैडिंग कमेटी की बैठक में दी गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे, एसके गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्टैडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी पूर्व तैयारियां की जा चुकी हैं। सतना जिले में कुल 1950 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। जिनमें 16 लाख 89 हजार 66 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 8 लाख 83 हजार 823 पुरुष और 8 लाख 5 हजार 233 महिला मतदाता तथा 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही के पश्चात सतना जिले की सात विधानसभा की मतदाता सूची में जेंडर रेशियों 13.53 प्रतिशत तथा ईपी रेशियों में 1.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या 17 हजार 998 और 80 प्लस वर्षीय मतदाताओं की संख्या 23 हजार 152 है। जिले के विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट के मतदान केंद्र क्रमांक 21 झाली में सबसे कम मतदाता 151 हैं। पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले के विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में सबसे ज्यादा 77.70 प्रतिशत वोटर टर्नआउट रहा है। जबकि सबसे कम 66.56 प्रतिशत वोटर टर्नआउट सतना विधानसभा क्षेत्र 63 का रहा है। जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 में सबसे अधिक 307 मतदान केंद्र है। जबकि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 में सबसे कम मतदान केंद्र 257 हैं। स्टैडिंग कमेटी की बैठक में सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को सात विधानसभा क्षेत्रों का जिले की मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी (सीडी) निःशुल्क दी गई।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *