Friday , May 10 2024
Breaking News

Vastu Tips: किचन से हटा दें ये चीजें, नाराज माता अन्नपूर्णा घर में ला सकती है कंगाली

Vidhi upaaye vastu tips remove these things from the kitchen immediately angry mother annapurna can bring poverty in the house: digi desk/BHN/इंदौर/ हिंदू धार्मिक मान्यता के मुताबिक, हर घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। देवी अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता है और इन्ही के कृपा से किसी भी जातक को भोजन की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि घर के किचन में कुछ ऐसी चीजों को रखने की मनाही होती है, जिससे वास्तु दोष लगता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में कभी भी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इनके रखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है और घर की बरकत और खुशहाली पर इसका प्रभाव हो सकता है।

किचन में न रखें कचरा

घर में निकलने वाले कचरे के लिए कूड़ेदान को किचन में नहीं रखना चाहिए। ऐसे में घर का सारा कचरा किचन में ही इकट्ठा होता है, जो शुभ नहीं माना जाता है। कूड़ा नकारात्मकता को दर्शाता है। इससे घर के सभी लोगों के सेहत पर बुरा असर होता है।

किचन में कभी भी आईना न लगाएं

किचन में कभी भी आईना भी नहीं रखना चाहिए। किचन में Mirror रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, किचन में रखें आईने में यदि चूल्हे की आग दिखाई देती है तो यह शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शीशे के कारण किचन में ऊर्जा प्रवाह बढ़ जाता है। किचन में आग और पानी का संतुलन बिगड़ सकता है।

प्लास्टिक का स्टोरेज सेट

वास्तु के मुताबिक, घर के किचन में प्लास्टिक के स्टोरेज सेट रखना शुभ नहीं होता है। वास्तु के लिहाज के में प्लास्टिक के बर्तन और डिब्बे नहीं रखना चाहिए। इन्हें रखने से जहां स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

किचन में कभी न रखें दवाइयां
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के किचन में दवाइयां या मेडिकल किट रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। किचन में कभी भी फर्स्ट एड किट नहीं रखना चाहिए। किचन में दवाइयां रखने से धन हानि हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती हैं।

किचन में न टूटे बर्तन
किचन में कभी भी टूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज होती है। घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य भी बढ़ता है। इसके अलावा किचन में झाड़ू रखना भी शुभ नहीं माना जाता है।

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *