Tuesday , June 4 2024
Breaking News

Asian Games 2023: भाला फेंक में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, किशोर को मिला रजत

Other asian games hangzhous neeraj chopra bags gold medal in javelin throw kishore jana clinches silver medal: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार एशियन गेम्स के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशिया खेल में स्वर्ण जीता था। वहीं, जेना का यह पहला एशियन गेम्स है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इतिहास में पहली बार भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही समय में दो पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा का थ्रो

  • पहला थ्रो- 82.38 मीटर
  • दूसरा थ्रो- 84.49 मीटर
  • तीसरा थ्रो- फाउल
  • चौथा थ्रो- 88.88 मीटर
  • पांचवां थ्रो- 80.80 मीटर
  • छठा थ्रो- फाउल

किशोर जेना का थ्रो

  • पहला थ्रो- 81.26 मीटर
  • दूसरा थ्रो- 79.76 मीटर
  • तीसरा थ्रो- 86.77 मीटर
  • चौथा थ्रो- 87.54 मीटर
  • पांचवां थ्रो- फाउल
  • छठा थ्रो- फाउल

अविनाश साबले को सिल्वर

इससे पहले भारत ने पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया। अविनाश साबले ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। इससे पहले एशियाई खेलों में साबले ने स्टीपलचेज में स्वर्ण जीता था।

महिला रिले टीम को रजत पदक

भारतीय महिला टीम ने 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर पदक जीता है। भारत ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। हालांकि इस बार रजत से संतोष करना पड़ा। विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने रजत पदक जीता है।

About rishi pandit

Check Also

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद, ISI के लिए जासूसी का आरोप

नागपुर   नागपुर की एक अदालत ने सोमवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व इंजीनियर निशांत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *