Friday , October 18 2024
Breaking News

समर्पित जन सेवक और सजग प्रहरी के रूप में जनकल्याण के लिए कार्य करें जन सेवा मित्र-मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद


       सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवतः देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद देखा व सुना गया।
योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी फीडबैक दें जन सेवा मित्र
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में 3 लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।
लाड़ली बहन योजना का कम समय में सफल क्रियान्वयन, प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है
        मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रदेश के प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्टैण्डिग कमेटी की बैठक आज
     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्टैण्डिग कमेटी की बैठक 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

व्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 349 लोगों ने किया मॉक पोल
      जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में 349 लोगों ने मॉक पोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 82, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 24, तहसील मझगवां कार्यालय में 104, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 35, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 17, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन 67 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 20 सहित कुल 349 लोगों ने मॉक पोल किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 1 जनवरी 2025 के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का वार्षिक सारांश

संशोधन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत निर्वाचन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *