Tuesday , May 21 2024
Breaking News

वर्ल्ड लेबल का बनेगा सतना का रेलवे स्टेशन, कायाकल्प के प्रोजेक्ट का वर्चुअली शिलान्यास

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना रेलवे स्टेशन की अब काया पलटेगी। अंग्रेजी हुकूमत के दौर के सतना रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा और उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। रविवार को सतना रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सतना स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का वर्चुअली शिलान्यास किया।

इस कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह,पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम सुधीर गुप्ता ,डीआरएम विवेक शील ,भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा,महापौर योगेश ताम्रकार,पूर्व महापौर ममता पांडेय,चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा भी उपस्थित रहे।

रेलमंत्री बोले देश ने रेल सेवा में खूब तरक्की की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सतना स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास कार्य का वर्चुअली शिलान्यास करते हुए कहा कि देश ने रेल सेवा और सुविधाओं के क्षेत्र में खूब तरक्की हासिल की है। मप्र को भी केंद्र सरकार ने कई सौगातें दी हैं। देश के जिन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

इनमें से 80 रेलवे स्टेशन मप्र के हैं। यूपीए के कार्यकाल में जहां रेलवे को सिर्फ 632 करोड़ रुपए मप्र के लिए मिलते थे। वहीं मोदी सरकार ने इसे 13 हजार 607 करोड़ कर दिया।

यूपीए ने मप्र की उपेक्षा की लेकिन मोदी सरकार ने यहां की जरूरत,सांस्कृतिक- धार्मिक विरासत को ध्यान में रखते हुए रेल सेवा और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि 272 करोड़ की लागत से सतना स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओ और इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त रेलवे स्टेशन बनाए जाने के लिए शिलान्यास किया जा रहा है।

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आज का दिन बड़े सौभाग्य का दिन है। इस दिन की हम लोगों ने कल्पना नहीं की थी। सतना में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हुआ है। यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए हर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने पीएम बनते ही देश के विकास का एक नया विजन- एक नया मॉडल प्रस्तुत किया।

आज देश का कोई ऐसा विभाग और कोई ऐसा भू भाग नहीं जिसके सुधार और विकास के काम न हुए हों। देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की।

वर्ल्ड क्लास बनेगा सतना स्टेशन

सांसद सिंह ने वर्चुअली कनेक्ट हुए रेल मंत्री से सतना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग करते हुए कहा कि हावड़ा – मुम्बई रेल मार्ग के इस प्रमुख स्टेशन को यह ट्रेन मिलने से बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। डीआरएम विवेक शील ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए बताया कि सतना स्टेशन का पुनर्विकास कर इसे वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए 272 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया है। यहां प्लेटफॉर्म, शेड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय आदि का पुनर्विकास किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *