Thursday , July 3 2025
Breaking News

Chhatarpur: छतरपुर की सीमा के पास मिला महिला का सिर कटा शव, अंगूठा गायब

बांदा,भास्कर हिंदी न्यूज़/  छतरपुर की सीमा के पास बांदा जिले (उप्र) के मटौंध में बुधवार शाम एक महिला का सिर कटा शव झाड़ियों में पड़ा मिला। हत्यारे बाएं हाथ की अंगुली और अंगूठा भी काटकर ले गए। शव से 150 मीटर दूर जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त किया सिर मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है।

नहीं हो सकी महिला की पहचान
शव तीन-चार दिन पुराना होने का अनुमान है। खेत में एक सफेद रंग का दुपट्टा व लाल रंग के जूते-मोजे मिले हैं। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। एएसपी ने बताया कि महिला मप्र की हो सकती है। यह भी हो सकता है कि उसकी हत्या मप्र में करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया हो। फिलहाल पहचान न होने से घटना के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।

About rishi pandit

Check Also

छतरपुर : बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव भी होगा

छतरपुर  बागेश्वर धाम में 2 से 12 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा पर्व पर पंडित धीरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *