Saturday , May 17 2025
Breaking News

Google पर सर्च किया सुसाइड का तरीका, इंटरपोल के अलर्ट पर मुंबई पुलिस ने बचाई जान

  1. राजस्थान मूल का निवासी है युवक
  2. मां के जेल जाने से डिप्रेशन में था
  3. इंटरपोल की पहल पर बचाई गई जान

National after alert from interpol about suicide search online mumbai police save man from ending life: digi desk/BHN/मुंबई/ मुंबई में 28 साल के एक युवक ने गूगल पर आत्महत्या करने के तरीके को लेकर सर्च किया। इसकी भनक जैसे ही इंटरपोल को लगी, पुलिस को सूचना दी गई और आखिरकार युवक की जान बचा ली गई।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति की जान बचा ली। उसने Google पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका’ खोजा था।

राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को उपनगरीय मालवणी में बचा लिया गया। इंटरपोल ने मुंबई पुलिस के साथ उसका मोबाइल नंबर शेयर किया था। बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर से लोकेशन का पता लगाया।

जानिए इंटरपोल के बारे में

इंटरपोल (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण को लेकर काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, “मंगलवार दोपहर इंटरपोल से मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। पीड़ित मलाड पश्चिम के मालवणी का निवासी है और राजस्थान का मूल निवासी है।”

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से दबाव में था। वह जेल से मां की रिहाई की कोशिश कर रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। मां के खिलाफ दो साल पहले का आपराधिक मामला दर्ज है।

आरोपी पिछले छह महीने से बेरोजगार है। वह जेल से अपनी मां की रिहाई नहीं करा सका, इसलिए अवसाद में था। जैसे ही आत्महत्या का विचार मन में आया, उसने गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया।

उसने कई बार गूगल पर ‘सुसाइड बेस्ट वे’ सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया। इंटरपोल ने मोबाइल नंबर हासिल कर मुंबई पुलिस को ईमेल किया।

बहरहाल, युवक को अब प्रोफेशनल की निगरानी में रखा गया है। साथ ही रिश्तेदारों को भी उस पर नजर रखने को कहा गया है।

About rishi pandit

Check Also

मोदी सरकार की नरसिम्हा राव वाली नीति, जब विपक्ष के नेता वाजपेयी को भेजा था संयुक्त राष्ट्र

नई दिल्ली सरकार पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *