Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: मणिपुर फिर शुरू हुई हिंसा, 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा

  1. 1 अक्टूबर तक इंटरनेट किया गया बंद
  2. दो छात्रों की हत्या के बाद भड़की हिंसा
  3. सरकार ने हिंसा को देख फिर बढ़ाया अफस्पा

 National afspa extended in manipurs hill areas for six months: digi desk/BHN/इंफाल/ मणिपुर में दो छात्रों की हत्या की घटना के बाद एक बार फिर से हिंसा का दौर शुरू हो गया है। इस बीच सरकार ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अफस्पा को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि 19 पुलिस थानों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

एक अक्टूबर से फिर से प्रभावी होगा अफस्पा

सरकार ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि मणिपुर में 19 पुलिस थानों को छोड़ फिर से पूरे क्षेत्र को 6 महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके तहत अफस्पा कानून यहां एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा।

19 पुलिस थानों को इससे रखा बाहर

जानकारी के मुताबिक सरकार ने इंफाल सहित जिरबाम, काकचिन, मोइरंग, नंबोल, बिष्णुपुर, थौबल, लीमाखोंग, इरिबुंग, लामलाई, हेगांग, पोरोम्पैट, वांगोई, पास्टोल, लैमसांग, सेकमाई, सिंगजामेई, सिटी, लाम्फेल पुलिस थानों को इससे बाहर रखा है।

मणिपुर में इंटरनेट पर लगाई गई है रोक

मणिपुर में इस साल मई से हिंसा का दौर जारी है। यहां मैतेई व कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा कई लोगों की जान चली गई है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। छात्रों की हत्या के बाद मणिपुर में फिर फैले तनाव के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि मणिपुर में दो छात्रों को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या के बाद से वापस तनाव फैल गया है। मंगलवार को हत्या के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस से झड़प में कई छात्रा घायल हो गए। मणिपुर में 1 अक्टूबर तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *