Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Anuppur: चरित्र शंका में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, बच्चों को खून से लथपथ मिला शव

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/  कोतवाली क्षेत्र में ग्राम धनपुरी में गुरुवार को एक महिला का शव घर पर मिला था। धारदार हथियार से महिला की सिर और गले में गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा था, जो वारदात के बाद से फरार था।

मृतका का नाम लेखन पति श्यामलाल बैगा (45) है। महिला के बच्चे स्कूल से शाम को घर लौटे थे। उन्होंने मां को खाट पर लहूलुहान हालत में मरा हुआ पाया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला का पति श्यामलाल बैगा (45) पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर किए वार

बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह बच्चे स्कूल गए थे। घर पर कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान आवेश में आकर आरोपित श्यामलाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर और गले में कई प्रहार कर दिए थे, जिससे वह खाट पर ढेर हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया था।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *