- सुबह आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचा राहुल गांधी
- कुलियों से मिले, उनकी वर्दी भी पहनी
- वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा
National rahul gandhi wore coolie clothes reached the bus stand in delhi also picked up the bag: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कूली के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।
लोकसभा में अमित शाह ने कहा था, डरो मत
इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में हिस्सा लिया था। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया था कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून तत्काल लागू होना चाहिए। चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था। लोकसभा में जैसे ही अमित शाह ने बोलना शुरू किया, तब राहुल गांधी उठकर जाने लगे। इस पर अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि डरो मत। स्पीकर ओम बिरला ने बीच-बचाव करते हुए कहा था कि कोई सदस्य कभी भी उठकर संसद से जा सकता है।