![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2023/09/as-1-1024x576.jpg)
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2023/09/as1-1024x576.jpg)
Sports cricket asia cup 2023 final india vs srilanka live cricket score rohit sharma dasun shanaka ind vs sl: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 जीत लिया है। टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया की वनडे में सबसे तेज जीत है। इससे पहले टीम ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय बॉलर्स ने 15.2 ओवर में 50 रन पर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या को 3 सफलता मिली, जबकि 1 विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में आया। भारतीय टीम से ईशान किशन (23* रन) और शुभमन गिल ने (27* रन) 6.1 ओवर में टीम को जीत दिलाई।
श्रीलंका ने बांग्लादेश का तोड़ा रिकॉर्ड
यह टीम इंडिया के खिलाफ किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वनडे में सबसे कम स्कोर भारत के खिलाफ बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वनडे में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्माब्वे 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर सिमट गई थी।
मोहम्मद सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की
सिराज ने वनडे में सबसे कम बॉल पर 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने 5 विकेट 16 गेंद पर लिए। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 बॉल पर 5 विकेट झटके थे।
एशिया कप में सबसे ज्यादा कौन देश जीता है?
साल | विजेता | उपविजेता | वेन्यू |
1984 | भारत | श्रीलंका | यूएई |
1986 | श्रीलंका | पाकिस्तान | श्रीलंका |
1988 | भारत | श्रीलंका | बांग्लादेश |
1990/91 | भारत | श्रीलंका | भारत |
1995 | भारत | श्रीलंका | यूएई |
1997 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
2000 | पाकिस्तान | श्रीलंका | बांग्लादेश |
2004 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
2008 | श्रीलंका | भारत | पाकिस्तान |
2010 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका |
2012 | पाकिस्तान | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
2014 | श्रीलंका | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
2016 | भारत | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
2018 | भारत | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
2022 | श्रीलंका | पाकिस्तान | यूएई |
2023 | भारत | श्रीलंका | पाकिस्तान/श्रीलंका |
पावरप्ले में लड़खड़ाई श्रीलंका टीम
श्रीलंका टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई। 10 ओवर में 33 रन पर 6 खिलाड़ी आउट हो गए। सिराज ने 5 और जसप्रीत ने 1 विकेट लिया। टीम को कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाए।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Updates:
50 रन पर श्रीलंका टीम ऑलआउट
श्रीलंका टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई है। श्रीलंका 15.2 ओवर में सिमट गई।
श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा
श्रीलंका को 9वां झटका लगा है। हार्दिक पंड्या ने प्रमोद मदूसन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिय पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका
दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दशन हेमंथ, मथीश पथिराना, कसुन रजिथा।
भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था
टीम इंडिया ने आखिरी बार 2018 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खिताब जीता था। उस समय दुबई में एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था।