Friday , October 18 2024
Breaking News

Parliament Special Session: विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

  1. संसद के विशेष सत्र में चार विधेयक होंगे पेश
  2. भारतीय संसद की 75 वर्षों की सीख और उपलब्धियों पर होगी चर्चा
  3. भाजपा पहले ही अपने सांसदों को जारी कर चुकी है व्हिप

National general parliament special session congress issues whip to mps before special session of parliament: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ संसद में 18 सितंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसके पहले भाजपा भी अपने सांसदों को विशेष सत्र के लिए व्हिप जारी कर चुकी है। इससे माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में राजनीति चरम पर रहेगी।

केंद्र सरकार बता चुकी है एजेंडा

संसद के विशेष सत्र के लिए केंद्र सरकार अपने एजेंडे को बता चुकी है। विशेष सत्र में भारतीय संसद की 75 वर्षों की सीख, स्मृतियों, अनुभवों और उपलब्धियों पर चर्चा करेगी। इस दौरान चार विधेयकों पर भी चर्चा की जाएगी।

इन विधेयकों पर चर्चा

1 – अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023

2 – प्रेस और पुस्तक पंजीकरण विधेयक 2023

3 – डाकघर विधेयक 2023

4 – मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्त विधेयक 2023

17 सितंबर को होगी सर्वदलीय बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को 4.30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार इस बात की जानकारी सभी दलों के नेताओं को ई-मेल के जरिए दे दी गई है।

18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान यहां पांच बैठके होंगी। पहले दिन पुराने संसद भवन में सभी सांसद बैठेंगे और इसके अगले दिन 19 सितंबर गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में कार्यवाही की शुरुआत होगी। संसद के विशेष सत्र में शून्य काल, प्रश्नकाल नहीं होगा और कोई भी निजी बिल भी पेश नहीं किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

चर्चा जोरो पर क्या देश के कई राज्यों में चल रही मुफ्त की सरकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी, SC में एक और याचिका दाखिल

नई दिल्ली  चाहे बस यात्रा हो या फिर राशन की व्यवस्था। हर राज्य में होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *