Friday , October 30 2026
Breaking News

पत्रकार छकौड़ी प्रसाद पांडेय का मरणोंपरांत देहदान, संत मोतीराम आश्रम ने कराया पांचवा देहदान


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना शहर में एक वृद्ध पत्रकार नें देहदान कर अलख जगाई है। संत मोतीराम आश्रम के महंत स्वामी खिम्यादास द्वारा जगाई अलख ज्योति से प्रेरित होकर मृत्यु के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्रों लिए वयोवृध्द पत्रकार छकौड़ी प्रसाद पांडेय ने जीवन रहते देहदान का जो संकल्प लिया था उनके परिजनों नें उनकी इच्छा पूर्ण कर दी।
शहर के पुष्पराज कालोनी निवासी छकौड़ी प्रसाद पांडेय का निधन होने पर परिजनों ने उनकी इच्छा अनुरूप संत मोतीराम आश्रम के महंत स्वामी खिम्यादास के आशीर्वाद से देहदान किया। श्री पांडेय चाहते थे कि उनकी मृत्यु पश्चात उनका शरीर मिट्टी में ना मिले बल्कि किसी के काम आए। इसलिए परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ना करते हुए पार्थिक देह को श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा को सौंप दिया ताकि मेडिकल के विद्यार्थी अध्ययन कर सकें। उनका नेत्रदान का भी संकल्प पूरा किया।

छकौड़ी प्रसाद ने 2022 को देहदान का लिया था संकल्प

14 मई 2022 को देहदान का फैसला लेते हुए छकौड़ी प्रसाद पाण्डेय ने कहा था कि शरीर मृत्यु और दाह संस्कार के बाद केवल राख का ढेर रह जाता है यदि मानव कल्याण में हमारे अंग या देह किसी के काम आए तो इससे बढ़कर सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है। परिजनों ने स्व.छकौड़ी प्रसाद का देहदान कर उनके संकल्प को पूरा किया। परिवार ने देहदान के पूर्व सतगुरू सेवा संघ द्वारा नेत्रदान भी करवाया है।
विगत 13 वर्षों से हो रहा सेवा कार्य
सेवादार भाई प्रहलाद ने बताया कि संत मोतीराम आश्रम महंत स्वामी खिम्यादास के सानिध्य में पिछले 13 वर्षों से शहर के जाने-माने डॉक्टरो के सहयोग से निरंतर स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ देह दान की अलख जगाई है । आश्रम की प्रेरणा से प्रेरित होकर अभी तक 60 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है । 5 वी देह मेडिकल कॉलेज को सोंपी गयी। स्व.पांडेय के पूर्व चार देह मेडिकल कॉलेज को सौंपी जा चुकी है। इस सम्बन्ध में आश्रम के सेवादार अतुल दुबे का कहना है कि स्व. पांडे ने देहदान कर सर्वसमाज को जगा दिया। हम उनके संकल्प और परिजनों को प्रणाम करते हैं। देह मेडिकल पहुंचने में सेवा संकल्प का विशेष सहयोग रहता है। इन मौके पर पद्मधर पाण्डे, विनोद गेलानी, शंकर कुशवाहा, राजू नागदेव, लख्मीचन्द पंकज मनवानी एवं आश्रम के कई सेवादारगण उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *