Tuesday , September 17 2024
Breaking News

Shaheen Afridi फिर करेंगे निकाह, एशिया कप के बाद 19 सितंबर की तारीख तय

  • फरवरी 2023 में हुई थी शादी
  • शाहिद अफरीदी की बेटी हैं अंशा
  • भव्य तरीके से होगा दूसरी बार शादी

Cricket shaheen afridi will marry once again date fixed on september 19 after asia cup: digi desk/BHN/इस्लामाबाद/ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) एक बार फिर निकाह रचाने जा रहे हैं। दूसरा निकाह नहीं, बल्कि अपनी बेगम अंशा (Shaheen Afridi Wife) से ही दूसरी बार निकाह रचाएंगे। इसके लिए एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) के दो दिन बाद की यानी 19 सितंबर की तारीख तय हुई है। अंशा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी है।

शाहीन अफरीदी क्यों कर रहे दूसरी बार शादी
शाहीन अफरीदी और अंशा ने फरवरी 2023 में एक पारिवारिक समारोह में निकाह किया था। उस समय दोनों के परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए थे।

शाहीन अफरीदी और अंशा की पहली शादी अफरीदी आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। अब दोबारा शादी हो रही है, जिसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

अपनी पहली शादी के बाद शाहीन अफरीदी ने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और अपने फैंस से आग्रह किया था कि इसे ज्यादा न फैलाएं।

अभी एशिया कप (Asia Cup 2023) खेल रहे शाहीन अफरीदी
शाहीन अफरीदी अपनी पाकिस्तान टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां एशिया कप खेला जा रहा है। पाकिस्तान के लिए 14 सितंबर को मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि यहां से हार का मतलब होगा एशिया कप से बाहर।

श्रीलंका के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में शाहीन की भूमिका अहम रहेगी। खासतौर पर नसीम शाह के चोटिल होकर एशिया कप से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

यदि श्रीलंका को हरा कर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह पहला मौका होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।

About rishi pandit

Check Also

साक्षी मलिक, गीता फोगाट ने की रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग की घोषणा

नई दिल्ली पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने सोमवार को सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *