Sunday , June 29 2025
Breaking News

Alien : एलियन के 1000 साल पुराने अवशेष मिले, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे

  1. मेक्सिको कांग्रेस ने दो कथित एलियन लाशों का अनावरण किया है
  2. एलियंस के 1000 साल पुराने होने का दावा किया गया है

World mexico congress alien video unveils two alien corpses believed to be 1000 year old: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ एलियंस के बारे में अब तक कई दावे होते रहे हैं। अब एलियन के शव का वीडियो पहली बार दुनिया के सामने आया है। वैज्ञानिकों ने पहली बार कथित दो एलिंयस के शव पेश किए हैं। मैक्सिकन संसद में एलियन के शव को पेश किए जाने का वीडियो सामने आया है। जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है।

एलियन के शव का वीडियो वायरल

मैक्सिकन संसद में एलियंस के शव को पेश किए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को IndianTechGuide ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दो एलियन लाशों का अनावरण किया। जिन्हें पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है।’ वहीं, दूसरे पोस्ट में एलियंस के शव दो बक्सों में रखे नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि ये एलियन शव 1000 साल पुराने हैं।

एलियन के शव होने का दावा किए जाने से हड़कंप

स्पैनिश न्यूड वेबसाइट मार्को ने इस पर रिपोर्ट दी है। मेक्सिको सिटी में वैज्ञानिकों ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इन कथित एलिंयस के शवों को दुनिया के सामने पेश किया। मैक्सिकन वैज्ञानिकों का दावा है कि ये शव एलियंस के हैं। कार्यक्रम में अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रयान ग्रेव्स उपस्थित थे।

लियन के शव कहां पाए गए?

ये शव यूएफओ के मलबे से बरामद किए गए थे। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये शव इंसानों के नहीं बल्कि अलौकिक जीवन के हैं। इन शवों को ममियों की तरह ताबूतों में सुरक्षित रखा जाता है। रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इन शवों के डीएनए साक्ष्य का विश्लेषण किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में डोनाल्ड ट्रंप का एक नया प्रयास

वशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *