Thursday , June 19 2025
Breaking News

MP: विधायक केपी सिंह पर FIR , महिलाओं पर की थी विवादित टिप्पणी

Madhya pradesh shivpuri shivpuri fir lodged against pichor mla kp singh had made controversial remarks on women: digi desk/BHN/शिवपुरी/पिछोर में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने को लेकर पिछोर विधायक केपी सिंह पर पिछोर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

शनिवार को केपी सिंह का वीडियो बहुप्रसारित हुआ था जिसमें वे कहते हुए सुनाई दिए कि उम्रदराज पुरुष कम उम्र की महिलाओं से शादी कर लेते हैं। कुछ दिन तो अच्छा लगता है कि नई बहू आई है। फिर बगल में पड़े रहते हैं और दूसरे आते रहते हैं। कुछ कर भी नहीं पाते क्योंकि खुद के बस का कुछ है नहीं।

इस वीडियो के प्रसारित होते ही राजनीतिक बबाल शुरू हो गया था। सोमवार को कांग्रेस ने केपी सिंह के समर्थन में बड़ी रैली निकाली गई जिसमें महिलाएं शामिल थीं। वहीं भाजपा ने भी विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं पिछोर थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करा दी।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मणीलाल गुप्ता ने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सारिका भार्गव के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि विधायक कृष्णपाल सिंह उर्फ केपी सिंह ने करीब पांच-छह दिन पहले एक वीडियो में आपत्तिजनक बातें कही हैं। इससे महिलाओं के प्रति अश्लीलता प्रकट होती है। पुलिस ने धारा 294बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एफआइआर दर्ज कराने के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं थाने पहुंची और घेराव किया।

About rishi pandit

Check Also

कुनबे संग मादा चीता ने लांघी कूनों की सरहद, चम्बल के बीहड़ में किया प्रवेश

मुरैना  कूनो नेशनल पार्क की बाउंड्री लांघकर चम्बल के बीहड़ में घुसी मादा चीता माधवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *