Friday , October 30 2026
Breaking News

23 चैक पोस्ट पर चौबीस घंटे तैनात रहेगी स्टेटिक सर्विलांस टीमें


सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46 एसएसटी गठित


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संचालन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के दौरान 24 घंटे सतत रूप से व्यय की निगरानी करने जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46 एसएसटी (स्थैटिक सर्विलांस टीम) का गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा के लिए दो पालियों में काम करने ए और बी एसएसटी का गठन कर टीम प्रमुख को मजिस्ट्रेट के पावर दिये जायेंगे। इसी प्रकार टीम के दूसरे सदस्य पुलिस अधिकारी होंगे। प्रत्येक टीम को एक वाहन और वीडियो ग्राफर उपलब्ध कराया जायेगा।
     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार स्टेटिक सर्विलांस टीम प्रमुख एवं संलग्न अधिकारी अपने चेक पोस्ट पर क्षेत्र में भारी मात्रा में आने वाली नकदी, अवैध शराब या संदेहास्पद वस्तु, शस्त्र इत्यादि की आवाजाही पर सतत निगरानी रखेंगे। जांच की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायेंगे और प्रतिवेदन नोडल अधिकारी व्यय शाखा को प्रस्तुत करेंगे। सतना और रैगांव विधानसभा क्षेत्र में 4-4 और अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र में 3-3 एसएसटी गठित की गई है।
      चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र 61 में एसएसटी के चेक पोस्ट स्थल गुप्त गोदावरी मोड़ नयागांव, सेमरिया रोड हरिहरपुर, पिण्डरा तिराहा थाना मझगवां, विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव में खाम्हा खूझा टोल नाका, सोनौर चौराहा थाना कोठी, सिंहपुर तिराहा सोनौर मोड़ झाली, विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में रीवा रोड माधवगढ़, रामस्थान तिराहा सेमरिया रोड, सोहावल तिराहा पन्ना रोड और सतना नदी के पास, विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में दुरेहा चौराहा थाना जसो, रपटा चौराहा थाना उचेहरा, सिंहपुर चौराहा थाना नागौद में एसएसटी के चेक पोस्ट बनाये गये हैं।
     इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 65 मैहर में कैमोर मोड कटनी रोड, फारेस्ट नाका भदनपुर, ओइला सतना रोड, विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन में लालपुर रामपुर रोड, टाइगर सफारी गोविन्दगढ़ रोड़, जिगना तिराहा तथा विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान में टिकुरी चौराहा सेमरिया रोड़, गोविन्दगढ़ रोड़ रामपुर चौराहा बेला, हनुमानगंज चौराहा रामपुर बघेलान में एसएसटी की चेक पोस्ट बनाई गई है। प्रत्येक चेक पोस्ट पर एसएसटी ग्रुप ए प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक और टीम बी एसएसटी रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक 12-12 घंटे तैनात रहेगी।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन एफएसटी होगी तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया 21 उड़नदस्ता टीमों का गठन

विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संचालन और निर्वाचन व्यय की सतत निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वाड टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में एफएसटी प्रमुख के रूप में एक वरिष्ठ अधिकारी और सदस्य के रूप में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उड़नदस्ता टीम अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान क्षेत्र का भ्रमण कर नगदी का अवैध आदान-प्रदान, शराब वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तु जो मतदाताओं के प्रलोभन के लिए लाई जा रही है। उन पर सतत निगरानी रखेंगे। प्रत्येक टीम को एक वाहन और एक वीडियोग्राफर उपलब्ध कराया जायेगा।
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभावार गठित उड़नदस्ता दलों में विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के लिए तीन टीमों में हेमंत डेनियल, महेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रैगांव के लिए तीन टीमों में मनोज यादव, संदीप त्रिपाठी, अनिल तिवारी, विधानसभा सतना के लिए नरेश पटेल, देवेश श्रीवास्तव, यादवेन्द्र सिंह, नागौद विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन टीमों में सेनापति सिंह, अभिषेक शर्मा, एसके सिंह चौहान को टीम प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मैहर के लिए राहुल चौकसे, विनोद निगम, सुनील कुमार मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन में अनुराग प्रताप सिंह, अशोक अग्निहोत्री, रमेश विश्वकर्मा, विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान के लिए गठित तीन टीमों में पुष्पेन्द्र धुर्वे, अशोक निगम और पुरूषोत्तम पाठक को उड़नदस्ता दल का प्रमुख बनाया गया है। सभी उड़नदस्ता टीमों में एक-एक पुलिस बल भी सम्बद्ध किया गया है।

एमसीएमसी की अवलोकन टीम गठित-प्रशिक्षण आज

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखेगी। एमसीएमसी के सहयोग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर चल रही खबरों के अवलोकन के लिए समिति गठित कर दी है। अवलोकन समिति में तीन शिफ्ट में 10-10 अधिकारी-कर्मचारी की डयूटी लगाई गई है।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवलोकन समिति के लिए जनपद पंचायत सोहावल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल बनाया है। यह समिति संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक एफ-24 में बैठकर आयोग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादन करेगी। एमसीएमसी की अवलोकन समिति में प्रथम पाली प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला पंचायत के कुलदीप सिंह, पर्यवेक्षक ललिता कुशवाहा, एनआरएलएम से पूर्णिमा मिश्रा, कल्पना वर्मा, पर्यवेक्षक साधना सिंह, मंजुला सिंह, सिवि शर्मा, नीलम कुशवाहा, शशि रैकवार, कम्प्यूटर आपरेटर सुमित्रा कुशवाहा और भृत्य रामप्रकाश सेन की डयूटी लगाई गई है। द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक विजय गौतम, ब्लाक समन्वयक रूचि शर्मा, खण्ड लेखक अरूणेन्द्र प्रताप सिंह, एनआरएलएम से श्वेता सिंह, शालिमा सिंह, पर्यवेक्षक खुशबू प्रजापति, करूणा पाण्डेय, अंकिता तिवारी, प्रियंका मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक रामसिया कोल तथा मोनू रैकवार भृत्य की डयूटी लगाई गई है।
 अवलोकन टीम की तृतीय पाली में रात्रि 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक सहायक प्रबंधक सत्येन्द्र मिश्रा, संजय मिश्रा, तकनीकी सहायक पुष्पेन्द्र पाल, ब्लाक समन्वयक विष्णु बागरी, धीरज मिश्रा, बालेन्द्र तिवारी, संतोष केशरवानी, विनय शर्मा, श्रीकांत शुक्ला, बृजेश खरे और भृत्य शिवदीन कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशिक्षण आज
       एमसीएमसी अवलोकन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण 6 सितम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे।

ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों और प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम प्रदर्शनों केन्द्रों तथा प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिले की विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 260 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 50, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 25, तहसील मझगवां कार्यालय में 36, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 78, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 42 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 29 सहित कुल 260 लोगों ने माकपोल किया।

अधिकारियों को मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी शुद्धता से करने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र का सर्वे कर मतदाता सूची की शुद्धता का कार्य पूर्ण करें और इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की विशेष रूप से जाँच करें और मौके पर जाकर उनके आधार नंबर, समग्र आईडी, नंबर प्राप्त करें। साथ ही समान फोटो वाले मतदाताओं का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार विलोपन और संशोधन की कार्रवाई करें। ऐसे मतदाता जिनकी फोटो स्पष्ट नहीं है उन मतदाताओं से संपर्क कर अपने मोबाइल से संशोधित फोटो अपलोड करें।
        मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदान भवन की लेटेस्ट फोटो अपलोड कर मतदान केंद्र की सुविधाओं की जानकारी (अच्छा/बुरा) बीएलओ एप से दर्ज की जाये। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। ऐसे युवा जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र हैं। इसके अलावा छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी सूची में जोड़े, जिससे कोई भी मतदाता, मतदान से वंचित न रह जाए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *