Monday , April 21 2025
Breaking News

समरसता और आपसी स्नेह भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा-संत श्री रामहृदय दास


स्नेह यात्रा ने 30 से अधिक बस्तियों में भ्रमण कर भाईचारा, सौहार्द बढ़ाया


      सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ सतना जिले में समरसता, भाईचारा और आपसी सौहार्द के संदेश को लेकर निकली स्नेह यात्रा चित्रकूट के प्रमुख संत स्वामी रामहृदय दास की अगुवाई में तीसरे दिन अमरपाटन तहसील के मौहारी-कटरा से प्रारंभ हुई। स्नेह यात्रा अपने निर्धारित पथ के अनुसार अहिरगांव, इटमा, धुइसा, खजुरीताल धाम पहुंची। जहां संत समाज और ग्रामीण समाज ने एक साथ जमीन पर बैठकर खिचड़ी का भोग प्रसाद ग्रहण किया।
     खजुरी ताल धाम में दोपहर प्रवास के दौरान प्रमुख संत स्वामी रामहृदय दास महाराज का सत्संग, प्रवचन, रक्षा सूत्र, आराधना के कार्यक्रम हुए। संत राम हृदय दास जी महाराज द्वारा सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा की सनातन काल से ही सभी समाज ने धर्म की रक्षा की है। धर्म हमें आपसी प्रेम भाईचारा और परिवार समाज के साथ देश की उन्नति के लिए देश की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहा है। आज का यह संवाद हमें अपने गौरवमयी, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को फिर से स्मरण कराने का अभियान है। जिसमें हमारे सभी पूर्वज सम्मिलित रहे हैं और उनके कृतित्व से हमें हमारी बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हमारी अमूल्य महान भारतीय संस्कृति के दर्शन मिल पा रहे हैं। वर्तमान में कुछ विघटनकारी शक्तियां समाज को तोड़ने का असफल प्रयत्न कर रही हैं, जो पूर्ण नहीं होगा। यह देश राम और माता शबरी के प्रेम का देश है। यह देश भगवान राम और केवट जैसे भाई के प्रेम का देश है। यह देश भगवान राम और हनुमान जैसे भक्तों का देश है। यहां की सुंदरता आपसी प्रेम भाईचारा और एक दूसरे को साथ लेकर चलने वाली सांस्कृतिक धरोहर का देश है। अतः सर्व समाज अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का सदैव स्मरण रखते हुए परिवार में, समाज में तथा सभी जीव जंतुओं और पेड-पौधों के साथ स्नेह और करुणा बनाए रखते हुए सबके सुखद जीवन और मंगल की कामना करता रहेगा। जनसंवाद के उपरांत वंचित और सर्वहारा समाज के साथ सभी उपस्थित लोगों द्वारा सह भोज में सहभागिता की गई। पूजनीय संत द्वारा सभी उपस्थित जनों को पंगत में बैठा कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण अपने हाथों से किया गया। समाज के साथ संत राम हरे दास महाराज जी ने प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामों से विदा के दौरान स्नेह पौधा लगाकर सभी से कामना की। यह स्नेह पौधा हम सभी को गांव में सदैव आपसी इसने बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा। यह पौधा जैसे-जैसे बढ़ता जाएगा। हम सभी के बीच स्नेह बढ़ता जाएगा। यह स्नेह ही हम सभी को राम राज्य की ओर अग्रसर करेगा। जगह-जगह पर विदाई के दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर संतो को अपने गांव से अगले गांव की ओर विदा किया गया।
     दोपहर बाद स्नेह यात्रा खजुरी ताल धाम से रवाना होकर विधुई खुर्द, रामगढ़, भडरा, अमझर होते हुए पपरा हनुमान मंदिर पहुंची। जहां रात्रि सह भोज और सत्संग के कार्यक्रम हुए। यात्रा के तीसरे दिन स्नेह यात्रा ने मार्ग के लगभग 30 से अधिक गांव और बस्तियों में भ्रमण कर भाईचारा और सौहार्द बढ़ाया।

कम्पोजिट मदिरा समूह के टेण्डर कार्य निष्पादन आज

कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जानकारी दी गई है कि सतना जिले की एक कम्पोजिट मदिरा सगमनिया समूह में सम्मिलित 3 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिए निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से 19 अगस्त को किया जायेगा। ई-टेण्डर निष्पादन के कार्यक्रम अनुसार टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं आफर सबमिट 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक किया जा सकता है। टेण्डर खोलने की तिथि 19 अगस्त को दोपहर 1.05 बजे से की जायेगी। जिला समिति द्वारा निराकरण किया जायेगा। इस संबंध की विस्तृत जानकारी आबकारी विभाग की बेवसाइटwww.excise.mp.gov.in  पर प्राप्त की जा सकती है।

तीन रविवार कलेक्ट्रेट में लगेंगे दस्तक के शिविर
   प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से समुदाय स्तर पर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। गत वर्षों के दृष्टिगत शहरी क्षेत्रों में समुदाय स्तर पर दस्तक गतिविधियों के क्रियान्वयन में काम-काजी अभिभावक के रहते 0 से 5 वर्ष तक बच्चों में स्वास्थ्य गतिविधि का संचालन पूर्णतया संभव नहीं हो पाता है।
     मिशन संचालक के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सतना परिसर में 20, 27 अगस्त और 3 सितम्ब्र को रविवार के दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दस्तक अभियान का शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सभी विभागों के तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित स्थानीय अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को लाकर शिविर में लाभान्वित करा सकते हैं। दस्तक अभियान में बच्चों को दस्तक अभियान की सभी सेवायें प्रदान कर अभिभावकों को परामर्श दिया जायेगा। शिविर के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी शहर डॉ. चरण सिंह 9009884271 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *