Friday , May 10 2024
Breaking News

National: कांग्रेस में फेरबदल, अजय राय बने UP कांग्रेस के अध्यक्ष, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

National big reshuffle in congress before elections ajay rai became president of up congress others got new responsibility: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आगामी विधानसभा चुनावों की मद्देनजर गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ बीजेपी ने समय से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने संगठन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये। कांग्रेस पार्टी ने अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात के प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

मध्य प्रदेश पर फोकस

रणदीप सुरजेवाला पहले से ही मध्य प्रदेश के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। अब उन्हें वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल की जगह, प्रभारी महासचिव भी बनाया गया है। इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सुरजेवाला को जिम्मेदारी देना काफी अहम माना जा रहा है। वैसे, माना जा रहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को भी ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।

यूपी का बदला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन के स्तर पर बदलाव किया है। यहां पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें बृललाल खाबरी की जगह नियुक्त किया गया है। ऐसे में अजय राय की नियुक्ति भी काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इन्होंने पहले 2014 और फिर 2019 में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

यूपी में कांग्रेस की स्थिति

पिछले कुछ सालों से यूपी चुनावों में कांग्रेस की हालत बेहद खराब रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीत मिल पाई थी। यहां से सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। वहीं कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सुरक्षित सीट अमेठी से भी हार गई थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थीं। ऐसे में अजय राय के सामने करीब साल भर में पार्टी संगठन को मजबूत करना आसान नहीं होगा।

About rishi pandit

Check Also

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेढ़ किलो कोकीन निगल गया अफ्रीकी शख्स, पकड़ा तो खुली सच्चाई

मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अफ्रीकी शख्स को 15 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *