Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: नए कलेवर में आया ‘मध्य प्रदेश गान’, सरकार की उपलब्धियां गाकर सुनाईं, देखिये Vedio

Madhya pradesh bhopal madhya pradesh anthem came in a new form achievements of government were sung: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश गान ‘सुख का दाता, सब का साथी…’ अब सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए नए कलेवर में आ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर इसका वीडियो जारी किया है। इसमें मध्य प्रदेश का प्राकृतिक दृश्‍य, ऐतिहासिक महत्व की चीजें, सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना, भांजियों के लिए मामा ( शिवराज सिंह चौहान) द्वारा किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया है। यह गीत लगभग पांच मिनट का है। बता दें कि मध्य प्रदेश गान अधिकतर सरकारी आयोजनों में गाया जाता है।

इस गाने को अलग-अलग तरह के संगीत के साथ पिरोया गया है। इसमें प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लय के साथ दिया गया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन नर्मदा, क्षिप्रा नदी के तटों पर किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंटरनेट मीडिया पर इसे खूब प्रचारित कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *