Monday , April 14 2025
Breaking News

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान

National chandrayaan-3 mission irso spacecraft reached closer to the moon know how far it soft landing: digi desk/BHN/श्रीहरिकोटा/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) का चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। बुधवार को इसरो ने सफलता पूर्कव चौथी बार चंद्रयान-3 को अगली कक्षा में प्रवेश करवाया।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की 153 किमी X 163 किमी की गोलाकार कक्षा में आ गया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बुधवार सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए। अब तक चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में था।

अभी चंद्रमा से कितना दूर है चंद्रयान-3

चंद्रयान अभी चंद्रमा की ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जिसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 153 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 163 किमी है। अब 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा। यह सबसे अहम चरण बताया जा रहा है। इसरो ने चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की है।

About rishi pandit

Check Also

वक्फ कानून को लेकर कट्टरपंथियों को शह दे रही ममता सरकार, घर छोड़कर भागे 400 से ज्यादा हिंदू: बीजेपी

कोलकाता वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में स्थिति अब भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *