Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: बाइक की हवा निकालने के आरोप में शिक्षक ने छात्र को लात-घूसों से पीटा

माध्यमिक शाला माधवगढ़ से सामने आया शिक्षक का बर्बर वीडियो

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ बाइक से हवा निकालने के संदेह में एक शिक्षक ने छात्र को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीट दिया। करीब पांच दिन पहले हुई घटना का वीडियो सामने आ चुका है। हालांकि शिक्षक के इस कारनामे से विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं। वीडियो माध्यमिक शाला माधवगढ़ का है। यहां पर पदस्थ एक शिक्षक छात्र को लात-घूसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि पांच दिन पहले छात्र ने किसी शिक्षक के बाइक की हवा निकाल दी थी। इस मामले में राजेश तिरफलहा को शंका हुई और एक छात्र को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने बच्चे को क्लास से बाहर निकाल कर स्कूल प्रांगण में लात-घूसं मारे। इसी दौरान विद्यालय में पदस्थ एक अन्य कर्मचारी ने उनका वीडियो बना लिया।

समझाया तब भी नहीं माने
शिक्षक राजेश तिरफलहा बच्चे से इतना नाराज थे कि उन्हें एक कर्मचारी ने रोकने का प्रयास भी किया तब भी रुक नहीं। इसके बाद उसके बाल पकड़ कर सभी कक्षाओं में घुमाकर शिक्षकों को बताने का प्रयास करते रहे कि यही है जो वाहनों की हवा निकाल देता है।

अधिकारी अनभिज्ञ
एक छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटा गया और सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी अनभिज्ञ रहे। प्रकरण को लेकर जब जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैने बीआरसी सोहावल से इस बारे में पता करने को कहा था, लेकिन ऐसी घटना को लेकर कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *