Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: ज्ञानवापी परिसर में ASI के चौथे दिन का सर्वे खत्म, वैज्ञानिक तरीके से हो रही है जांच

National varanasi news fourth day of the asi survey at the gyanvapi mosque complex in varanasi ends: digi desk/BHN/वाराणसी/ वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चौथे दिन का सर्वे खत्म हो गया। सावन का सोमवार होने की वजह से आज सर्वे के समय में बदलाव किया गया था। आज सर्वे का काम सुबह 11 बजे से शुरु हुआ। बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद ASI की टीम पूर परिसर का डिटेल में वैज्ञानिक सर्वे कर रही है। एएसआई सर्वे में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष को मिलाकर कुल 58 लोग शामिल हैं। एएसआई की टीम के 30 सदस्य तीनों गुंबद का 3 डी एमेजिनेशन और मैपिंग कर रहे हैं।

क्या हुआ चौथे दिन

चौथे दिन के सर्वे के लिए एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में 11 बजे के बाद अंदर दाखिल हुई और कल के शेष बचे जगह व्यास जी के तहखाने से सर्वे की कार्रवाई शुरु की। व्यास जी तहखाने में मलबा अधिक होने के चलते सर्वे की टीम को दिक्कत आ रही थी। एएसआई की टीम ने गुंबदों से सैंपल कलेक्ट किया। साथ ही पश्चिमी दीवार पर सर्वे की टीम का फोकस रहा। हिंदू पक्ष बार बार पश्चिमी दीवार पर फोकस करने के लिए कहता रहा है। टीम ने पूर्वी दीवाल की भी मैपिंग की। एएसआई की टीम जल्द ही सेंट्रल डोम का सर्वे शुरू कर सकती है।

अलग है ये सर्वे

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सर्वे को लेकर कहा कि यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। ASI की टीम पूरे परिसर के आर्किटेक्चर की स्टडी कर रही है और पता लगा रही है कि इसके नीचे क्या है। जब एएसआई की रिपोर्ट आएगी तब जाकर ये साफ होगा कि इस परिसर का इतिहास क्या रहा है और किस तरह का स्थापत्य रहा है।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *