Saturday , October 31 2026
Breaking News

Health Tips: अंकुरित प्याज का करें सेवन, खत्म हो जाएगा खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल

Health tips reduce cholesterol consume sprouted onions like this the bad cholesterol stored in the blood will end: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है। कोलेस्ट्रॉल भी दो प्रकार का होता है LDL कोलेस्ट्रॉल और HDL कोलेस्ट्रॉल। शरीर में जब LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में बदलाव करके LDL कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अंकुरित प्याज का सेवन कर सकते हैं। यहां जानें अंकुरित प्याज के सेवन का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में –

पोषक तत्वों से भरपूर होता अंकुरित प्याज

अंकुरित प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट अटैक की आशंका को कम करते हैं। अंकुरित प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम और फोलेट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। अंकुरित प्याज सामान्य प्याज की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।

अंकुरित प्याज कितना सुरक्षित

अंकुरित प्याज में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। अंकुरित प्याज के सेवन से शरीर में हड्डियों और दांत भी मजबूत होते हैं। अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है।

दूर होती है पेट संबंधी समस्या

अंकुरित प्याज में विटामिन सी भी काफी ज्यादा होता है। नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो पाचन से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *