Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Pukhraj: इन राशियों के लिए लाभकारी है पुखराज रत्न, धारण करने से होगा फायदा

Astro tips pukhraj gemstome wearing yellow sapphire beneficial for these zodiac signs: digi desk/BHN/भोपाल/ ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बताया गया है। रत्न धारण करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इन्हीं रत्नों में से एक पुखराज है। जिसे पीला नीलम भी कहा जाता है। इसे बृहस्पति का रत्न माना जाता है। बृहस्पति की शुभ स्थिति में पुखराज फलदायक साबित हो सकता है।

जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है। उन्हें पुखराज धारण करने पर धन, करियर, शिक्षा के साथ सम्मान मिलता है। जिस प्रकार पुखराज धारण करने से कई राशियों के जातकों की सुख-समद्धि में वृद्धि होती है। उसी प्रकार यह रत्न अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुखराज राशियों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए।

मेष राशि का 9वां और 12वां घर देवगुरु बृहस्पति से प्रभावित होता है। पुखराज मेष राशि वालों के लिए समृद्धि की संभावना बढ़ाता है। इससे पेशे में उन्नति की संभावना बढ़ती है।

चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। कर्क लग्न की कुंडली में बृहस्पति छठे और नौवें भाव में हो तो पुखराज को गुरु यंत्र के साथ धारण करना चाहिए। इससे सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

धनु राशि में बृहस्पति पहले और चौथे घर का स्वामी है। यह स्थान शुभ है। यदि धनु राशि के जातक पुखराज धारण करें तो उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ मिलता है।

देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में पहल और दसवें घर का स्वामी है। यदि इस राशि के जातक पुखराज धारण करें तो करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

About rishi pandit

Check Also

शुक्र नक्षत्र में बदलाव: भाग्यशाली समय की सूचना

 वैदिक शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी राशि और चाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *