Saturday , April 27 2024
Breaking News

राहुल गांधी ने खेती नहीं देखी, किसान आंदोलन में घुसे, देश तोड़ने वाले: शिवराज स‍िंंह 

C.M news m.p raisen: digi desk/BHN/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को रायसेन में राज्यस्तरीय महाकिसान सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से पूर्व चौहान ने कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। इस आंदोलन में देश को तोड़ने वाले और अलगाववादी घुस गए हैं। उन्होंने प्रदेश और देश में भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।सीएम ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा,जिसने खेती नहीं देखी ,वह किसानों की बात कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे हैं। वे किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। फसल बीमा सहित अनेक योजनाएं बनाकर किसानों का कल्याण किया है। उन्होंने छोटे-छोटे किसानों की चिंता की। पहले किसानों को बैंकों से कर्ज नहीं मिलता था। इसका समाधान किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये की। फसल खराब हो जाए तो पैसा नहीं मिलता था, फसल बीमा से इस समस्या का निराकरण किया।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। पहले किसान मंडी में उपज नहीं बेचे तो उस पर मंडी टैक्स चोरी का आरोप लगता था। अब वह अपनी मर्जी से उपज बेचने को स्वतंत्र है। मंडियां बंद नहीं होंगी। बोवनी के समय ही पता चल जाएगा कि उनकी उपज का दाम क्या होगा। खुले बाजार में दाम अधिक होने पर किसान कांट्रैक्ट से बाहर हो सकता है। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में व्यापारी बदला तो हमने उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया। व्यापारी को भी उपज की खरीद में स्टाक लिमिट की समस्या से निजात मिलेगी।

राहुल गांधी ने खेती नहीं देखी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने खेती नहीं देखी। उन्हें पता नहीं कि आलू खेत में नीचे उगते हैं या ऊपर। दिग्विजय सिंह के जमाने में पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। कमल नाथ और राहुल गांधी उपवास नहीं, प्रायश्चित करें। इन नेताओं ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया। ब्याज की गठरी किसानों के सिर पर रख दी। फसल बीमा के 2200 करोड़ स्र्पये खा गए। कोरोना संकट के बीच भी हमने किसानों को राहत दी। किसानों के खातों में और अधिक राशि डाली जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस का तीसरे चरण के चुनाव में फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल विशेष ध्यान

ग्वालियर  आदिवासी बहुल क्षेत्र महाकोशल के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर-चंबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *