Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Accident: झारखंड और गुजरात में हाई टेंशन तार से टकराया ताजिया, 6 की मौत

National jharkhand muharram accident tajia collided with high tension wire reported death of 4 to 5 people in bermo: digi desk/BHN/बोकारो/अहमदाबाद/ मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को ताजिया जुलूस निकालते समय झारखंड और गुजरात में दो हादसे हो गए। दोनों राज्यों में ताजिया ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया और करंट फैल गया। कुल मिलाकर 6 लोगों की मौत हुई है।झारखंड के बोकारो में ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह जब जुलूस निकाला जा रहा था, तब ताजिया हाईटेंशन बिजली तार के सम्पर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया। अब तक 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा बोकारो के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में सामने आया है। 10-15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बोकारो थर्मल और बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया गया है।

घायलों में तीन की हालत अति गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल में घायलों के स्वजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हैं।

गुजरात के धोराजी में 24 लोगों को लगा करंट, 2 की मौत

कुछ ऐसा ही हादसा गुजरात के धोराजी में भी हुआ। हादसा रसूलपुरा इलाके में उस समय हुआ, जब मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। कुल 24 लोग करंट की चपेट आई। 2 की मौत हो गई है। घायलों में कुछ की हालत खराब है।

About rishi pandit

Check Also

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *