Thursday , May 16 2024
Breaking News

Vastu: समय ठीक नहीं चल रहा है, सौभाग्य वापस लाने के लिए करें ये काम

Vaastu vastu shastra follow these vastu tips for positive energy at home and bring good luck and wealth: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ जिस प्रकार ग्रहों का जीवन में अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। उसी प्रकार वास्तु दोष का प्रभाव भी जीवन में बाधाएं उत्पन्न करता है। कई मामलों में देखा जाता है कि ग्रह दोष न होने पर भी व्यक्ति के जीवन में बाधाएं आती रहती हैं। ऐसे में समझ लेना चाहिए कि किसी प्रकार का दोष है। वास्तु दोष विभिन्न वस्तुओं के माध्यम से निर्मित होता है। इसलिए यह पता होना जरूरी है कि किसी भी स्थान पर कोई चीज रखी जाए तो वह शुभ या अशुभ परिणाम ला सकती है।

1. अगर आप परिवार के सदस्यों के आपसी संबंध को बेहतर बनाना चाहते हैं तो घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में गुलाबी या पीले रंग के कृत्रिम फूल रखें।

2. घर में कोई विवाह योग्य लड़की है तो मुख्य द्वार के बाहर सुंगधित फूलों की तस्वीर लगाना शुभ फल देगा।

3. अगर आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में संतरे के पेड़ का शो पीस या तस्वीर रखेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4. बच्चे के पढ़ने के कमरे के ईशान कोण में चार क्रिस्टल बॉल लटकाएं। यह शुभ रहेगा।

5. घर की दक्षिण दिशा में लाल मूर्ति या लाल चित्र लगाएं। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

6. घर के किसी भी कमरे की दक्षिणी दीवार पर लाल धागे में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लागने से शांति बनी रहेगी।

7. घर में युद्ध या हिंसक तस्वीर और डरावनी दिखने वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ सकता है।

About rishi pandit

Check Also

लहसुन के ये 5 उपाय जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे , खुल जाएगा सोई किस्मत का ताला

ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को उसके जीवन के बारे में जानकारी देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *