Monday , May 5 2025
Breaking News

Satna: लैपटॉप की मदद से आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगी जान्हवी

(खुशियों की दास्तां)


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत लैपटॉप खरीदने के लिए खाते में 25 हजार रूपये की राशि पाकर सतना जिले के पात्र छात्र-छात्रायें बेहद खुश हैं। सतना शहर निवासी जान्हवी त्रिपाठी भी इन्हीं छात्र-छात्राओं में शामिल है। जान्हवी ने बताया कि लैपटॉप न केवल उन्हें आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी। बल्कि यह कैरियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।
     सतना शहर में रहने वाली जान्हवी त्रिपाठी शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी विद्यालय क्रमांक एक से 12 वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक पाने वाली प्रतिभावान छात्रा है। जान्हवी ने बताया कि घर में लैपटाप नहीं होने से पढ़ाई और इन्टरनेट के माध्यम से मिलने वाली जानकारियों के लिए उन्हें परेशान रहना पड़ता था। लेकिन अब प्रदेश सरकार द्वारा दी गई 25 हजार रूपये की राशि से अपने लिए एक अच्छा सा लैपटॉप खरीदेंगी। यह लैपटॉप जान्हवी को आगे की पढ़ाई करने के साथ-साथ कैरियर निर्माण में भी सहभागी बनेगा। जान्हवी का कहना है कि प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा कार्य कर रही है। शासन की सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा को बहुत-बहुत धन्यवाद।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *