Saturday , April 27 2024
Breaking News

Crime: 12वींं की छात्रा से छेड़छाड़, मनचले के खिलाफ दूसरी बार केस दर्ज, कुछ दिन पहले जेल से छूटा था

Madhya pradesh bhopal crime news 12 year old girl student molested case registered against miscreants for the second time: digi desk/BHN/भोपाल/ शहर में शाहपुरा और कोलार थाना इलाके में 24 घंटों के दौरान किशोरियों से छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए। इनमें एक मामले में मनचले के खिलाफ 12वीं की छात्रा की शिकायत पर दूसरी बार केस दर्ज किया गया है। इसके पहले इसी छात्रा की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जेल से छूटने के बाद वह फिर छात्रा का पीछा करने लगा था।शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। सोमवार रात 11 बजे छात्रा ने मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि राहुल शर्मा नाम का युवक पिछले कई माह से उसे परेशान कर रहा है। घर से निकलते ही वह उसका पीछा करने लगता है। इसके पहले राहुल ने मिसरोद क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। मिसरोद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। उस मामले में वह जेल भी चला गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिन तक तो राहुल का व्यवहार ठीक रहा। जून माह से वह फिर छात्रा को परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को वह छात्रा की कालोनी में पहुंच गया और उसके पड़ोसियों से छात्रा के बारे में पूछताछ करने लगा। इस बात का पता चलने पर छात्रा, मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

9वीं की छात्रा पर रखता था बुरी नजर, गलत ढंग से छूने की कोशिश की

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। उसके घर के आसपास कुछ मकान बन रहे हैं। उनमें मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे छात्रा कोचिंग से पढ़कर पैदल घर लौट रही थी, तभी पिछले कई दिनों से किशोरी पर बुरी नजर रखने वाला मजदूर कल्लू ठाकुर किशोरी के पास पहुंचा और गलत ढंग से उसके हाथ को छूने की कोशिश की। किशोरी ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। कोलार थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

तीन प्रत्याशियों के इंदौर में नामांकन निरस्त, सोमवार नाम वापसी का अंतिम दिन

इंदौर इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने के साथ ही सभी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *