Thursday , May 9 2024
Breaking News

Punjab Floods : बाल-बाल बचे पंजाब CM भगवंत मान, नदी पार करते समय डगमगाई नाव

National weather news today rain continues in himachal yamunotri highway closed in uttarakhand delhi no relief from yamuna floods: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ताजा खबर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में अब राहत है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ का मलबा मार्ग पर गिरने के बाद यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

बाल-बाल बचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी नाव बीच नदी में डगमगाने लगी। भगवंत मान बाढ़ का जायजा लेने जालंधर गए थे। उसी दौरान नाव में सवाल होकर नदी पार करने लगे। जैसे ही नाव आगे बढ़ी, डोलने लगी। बैठे लोगों को संतुलन बिगड़ने लगा। देखिए वीडियो

दिल्ली में कम नहीं हुईं मुश्किलें

दिल्ली में यमुना का पानी कुछ हम हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अभी भी यमुना का पानी भरा हुआ है। यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में यमुना नदी अभी भी उफान पर है। शुक्रवार रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया।

About rishi pandit

Check Also

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री और बीजेपी पर जमकर हमला बोला

पटना वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *