Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Crime: खंभे से बंधी मिली भाजपा नेता की लाश, हत्या की आशंका

Mungeli bjp leader dead body found tied to a pillar in mungeli fear of murder cause of death will be clear from pm: digi desk/BHN/बिलासपुर/ छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में रहने वाले भाजपा नेता की लाश बिजली के खंभे से बंधी मिली है। शनिवार की सुबह लोगों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से भाजपा नेता के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

खेत में खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली लाश

मुंगेली जिले के लोरमी महामाया मार्ग में रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल (40) स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करते थे। इसके साथ ही वे सांसद अरुण साव के प्रतिनिधि थे। शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनकी लाश स्टेट बैंक के पीछे खेत में लगे खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली।

इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्वजन और उनकी जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

महिला कर रही थी ब्लैकमेल

शनिवार की सुबह भाजपा नेता का शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला शैलेंद्र को ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा ने भाजपा नेता के माेबाइल को जब्त कर लिया है। इसके काल डिटेल की जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा

रायपुर भारतीय हथकरघा की बहुमूल्य धरोहर मोहकता एवं वैभव लिए हुए अभिव्यक्त हो रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *