Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Crime: टीचर ने की 9 साल के बच्‍चे की हत्‍या, मीट काटने वाले चाकू से किए 12 वार

National bihar nalanda muder teacher killed a 9 year old boy stabbed him 12 times with a meat cutter: digi desk/BHN/नालंदा/ नालंदा में पड़ोसी टीचर ने 9 साल के मासूम की हत्या कर दी। बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। तभी शिक्षक ने उसे रोका और मीट काटने वाले चाकू से 12 बार ताबड़तोड़ वार किए। मासूम को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला बुधवार सुबह सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले का है।

मासूम के परिवार से था शिक्षक का विवाद

मोहम्मद शफीक चौथी क्लास में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, नाली में पानी गिराने को लेकर टीचर का मासूम के परिवार से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे को मार डाला।

शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे के मौसा ने बताया, वो घर से खेलने के लिए निकला था। जैसे ही बाहर पहुंचा, शिक्षक मोहम्मद फिरोज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वो खून से लथपथ हो गया था। हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक

शफीक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं, आरोपी शिक्षक कतरीसराय प्रखंड में कार्यरत है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह

 नई दिल्ली आने वाले दिनों में हवाई यात्रा का बजट कितना होगा, यह काफी हद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *