National maharashtra horrific accident in dhule container rams into hotel after break fail: digi desk/BHN/मुंबई/ महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर बेकाबू हो गया। कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद यह एक रेस्त्रां में जा घुसा और पलट गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंटेनर तेज गति से आता है और सबसे पहले एक कार को टक्कर मारता है। आखिरी में एक होटल में घुसते हुए पलट जाता है।
अब तक 15 लोगों की मौत की सूचना है। 15 से 20 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया। दुर्घटना धुले जिले के शिरपुर तालुका में हुई है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।