सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण ष्मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना” के बैच-2 का शुभारम्भ किया गया है। यह सरकारी योजना मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए है। इस योजना के तहत हर विकासखंड में 15 और प्रदेश भर में 4695 युवाओं का चयन किया जायेगा। जिसमें से 30 इंटर्न सीएम जन सेवा मित्र का चयन भोपाल जिले के लिए किया जाएगाप् जिनको इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा, फील्ड एक्सपोजर मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पिछले 2 वर्षों में अर्थात 2021, 2022 या 2023 में न्यूनतम 50 प्रतिशत से स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आवेदक एमपी ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से 10 जुलाई तक ऑनलाइन वेबसाइटhttps:@@services.mp.gov.in@main@citizen@services@ui#intr@apply वेदन कर सकते है। इस योजना के द्वारा “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 8000 रूपये का स्टायपेंड दिया जायेगा। इंटर्नशिप की कार्यवधि 6 माह की होगी। इस योजना का क्रियान्वयन अटल बिहारी बाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल द्वारा किया जायेगा।
माटी शिल्पियों से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
माटी शिल्पियों को वर्ष 2021-22 एवं 22-23 के लिए राज्य स्तरीय पुरूस्कार प्रदान किया जाना है। प्रथम पुरूस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरूस्कार 50 हजार और तृतीय पुरूस्कार 25 हजार रुपये का होगा। इसके लिए जिले के माटी शिल्पियों से प्रथक-प्रथक आवेदन 11 अगस्त 2023 तक कलाकृति सहित जिला अधिकारी माटीकलां बोर्ड जिला पंचायत में जमा किये जा सकते है।
मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार और दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ 10 को संभावित
मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में नवीन पट्टे और दीनदयाल रसोई योजना में 5 रूपये में भोजन की थाली देने के कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जुलाई को संभावित है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया जायेगा। दीनदयाल रसोई योजना में शहरों में बनी स्थाई रसोई में 10 जुलाई से और 25 चलित दीनदयाल रसोई में 15 अगस्त से भोजन की थाली दी जायेंगी। मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में नवीन पट्टे पात्र हितग्राहियों को दिये जायेंगे।
यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। श्री सिंह ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही और नवीन हाथठेला योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अधिकारियो को निर्देश दिये।
सतना जिले में 27 हजार 225 निर्माण श्रमिक है पंजीकृत
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को जानकारी दी गई है कि सतना जिले में म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अन्तर्गत 27 हजार 225 निर्माण श्रमिक पंजीकृत किये गये हैं। इनमें नगर निगम सतना में 7818, जनपद पंचायत अमरपाटन 2935, जनपद पंचायत नगौद 275, जनपद पंचायत उचेहरा 1687, जनपद पंचायत रामपुर बघेलान 1927, जनपद पंचायत मैहर, 6147, जनपद पंचायत सोहावल 172, जनपद पंचायत रामनगर 832, जनपद पंचायत मझगवां 1216, नगर पालिका मैहर 1503, नगर परिषद नागौद 23, नगर परिषद उचेहरा 314, नगर परिषद अमरपाटन 665, नगर परिषद न्यू रामनगर 552, नगर परिषद रामपुर बघेलान 294, नगर परिषद कोटर 439, नगर परिषद बिरसिंहपुर 223, नगर परिषद जैतवारा 46, नगर परिषद कोठी 151, नगर परिषद चित्रकूट 6 निर्माण श्रमिक पंजीकृत किये गये हैं। कोठी, चित्रकूट, जैतवारा, में निर्माण श्रमिकों का पंजीयन अत्यंत न्यून होने पर अध्यक्ष श्री तिवारी ने इसे बढ़ाने के निर्देश दिये।
Bhaskar Hindi News