Saturday , April 27 2024
Breaking News

PM Modi US Visit: उच्चस्तरीय वार्ता से पहले PM मोदी के साथ अलग बैठक करेंगे बाइडन, एजेंडे का खुलासा अभी नहीं

PM modi to have one on one meeting with us president biden before high level talks white house agenda: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को दोनों देशों के बीच होने वाली उच्चस्तरीय वार्ता से पहले व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एकांत वार्ता करेंगे। बताया गया है कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली वार्ता से अलग होगी। दोनों नेता इस बैठक में क्या बात करेंगे उसका एजेंडा फिलहाल साफ नहीं है। 

दूसरी तरफ द्विपक्षीय बैठक को लेकर व्हाइट हाउस ने एजेंडा साफ कर दिया है। बताया गया है कि उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों पर बात होगी। इनमें रक्षा, स्पेस, स्वच्छ ऊर्जा और अहम तकनीक को साझा करने पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

1. व्हाइट हाउस में होगा आधिकारिक स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी समयानुसार गुरुवार सुबह ही व्हाइट हाउस पहुंचेंगे। यहां साउथ लॉन में उनका आधिकारिक स्वागत होगा और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। साउथ लॉन में कई भारतीय मूल के अमेरिकियों के आने की भी संभावना है। 

2. ओवल ऑफिस में होगी एकांत चर्चा, फिर द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी के स्वागत समारोह में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ भी शामिल होंगे। इसके बाद दोनों देशों के नेता ओवल ऑफिस में एकांत चर्चा करेंगे। मोदी और बाइडन इसके बाद उच्चस्तरी चर्चा में भी हिस्सा और दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय समझौतों पर मुहर लगाएंगे। दोनों नेता इसके बाद व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में न्यूज कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे, जहां वे पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। 

आमतौर पर दोनों नेताओं को अनिवार्य तौर पर दो सवालों के जवाब देने होते हैं। हालांकि, नवंबर 2009 में राजकीय यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सिर्फ एक-एक सवाल का ही जवाब दिया था। 

3. अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी इस बैठक के बाद अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। यहां वे संसद के साझा सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें सीनेट (उच्च सदन) और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (निचले सदन) के सांसद मौजूद होंगे। इसके अलावा भारतीय मूल के कई अमेरिकी भी इस संबोधन के गवाह बनेंगे। 

4. पीएम मोदी के लिए आधिकारिक डिनर का आयोजन
पीएम मोदी कांग्रेस में संबोधन के बाद दोबारा व्हाइट हाउस लौटेंगे, जहां राष्ट्रपति बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन आधिकारिक डिनर का आयोजन करेंगी। व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में 400 गेस्ट के बीच पीएम मोदी कई अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। डिनर के लिए गेस्ट लिस्ट का खुलासा रिसेप्शन से महज एक घंटे पहले किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद मनोरंजन के भी कुछ प्रोग्राम रखे गए हैं। 

About rishi pandit

Check Also

आचार संहिता के उल्लंघन के लिए त्रिपुरा सरकार के 26 कर्मचारियों को निलंबित किया

अगरतला  भारतीय निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक कार्यक्रमों, चुनाव अभियानों में भाग लेने और आदर्श आचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *