Monday , May 6 2024
Breaking News

Satna: नाबालिग प्रेमी ने पहले प्रेमिका का किया क़त्ल फिर लगा ली फांसी


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अपनी नाबालिग प्रेमिका को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। प्रेमिका की मौत के 24 घंटे के अंदर ही बुधवार को उसका भी शव जंगल मे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बरौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया देव में मंगलवार को हुई नाबालिग लड़की की हत्या के बाद अब एक और शव मिला है। ये शव किसी और का नहीं बल्कि उसी नाबालिग लड़के का है जिसके ऊपर कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने का आरोप था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसका शव बुधवार को गांव के बाहर जंगल मे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला।

ग्रामीणों ने फंदे पर शव झूलता देख कर बरौंधा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को मुड़िया देव में एक नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई थी। लड़की का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक घर मे खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया गया था।

हत्या का संदेह गांव के ही एक नाबालिग लड़के पर जताया गया था। सुबह घर से पानी लेने निकली लड़की उसी लड़के के साथ देखी गई थी। कुछ दिनों पहले लड़के के परिवार वाले लड़की के घर शादी का रिश्ता ले कर गए थे लेकिन दोनो नाबालिग थे इसलिए लड़की के पिता ने अभी 2 साल और शादी नही करने की बात कहते हुए इनकार कर दिया था।

लड़के की उम्र 17 वर्ष जबकि लड़की की उम्र 16 वर्ष थी। लड़की का पिता शादी के लिए 2 साल और रुकना चाहता था लेकिन लड़का शादी के लिए ज्यादा उतावला था। उसने मंगलवार की सुबह अपने घर मे लड़की की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। इधर, पुलिस लड़के की तलाश कर रही थी उधर, उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: शहडोल में रेत माफिया ने एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उतारा मौत के घाट

-ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौढिय़ा में सनसनीखेज वारदात-एडीजीपी ने ट्रैक्टर मालिक पर घोषित किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *