Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन, स्वीकृति की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले कुल सचिव शासकीय महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट, डीन शा0 चिकित्सा महाविद्यालय सतना, कुल सचिव अशासकीय एकेएस यूनिर्वसिटी, प्राचार्य समस्त सर्वशासकीय, अशासकीय महाविद्यालय/कालेज सतना को निर्देश जारी किये गये हैं कि आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्श 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं पूर्व वर्शों के लंबित समस्त आनलाइन आवेदनों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन/स्वीकृति की अंतिम तिथि अब 30 नवम्बर 2024 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि में कार्यवाही पूर्ण न होने पर जिन संस्थाओं के आवेदन सत्यापन एवं स्वीकृति हेतु आवेदन लंबित रहेंगे। उन संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

धरती आभा जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का लाइव प्रसारण आज टाउन हाल में

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि पीएम जनमन अभियान के आधार पर धरती आभा उन्नत ग्राम अभियान योजनांतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 15 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे टाउन हाल सतना में देखा जायेगा।

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर (ग्रामीण) एलआर जांगडे द्वारा आदेशानुसार कोठी तहसील के ग्राम दिदौंध निवासी श्यामबाई कुशवाहा को पति की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *