Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: बरौंधा में नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मार कर हत्या, नाबालिग प्रेमी के घर मिली लाश


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मंगलवार को बरौंधा थाना अंतर्गत ग्राम मुड़िया देव में एक नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश उसके प्रेमी के घर पर मिली। घटना के बाद गांव में तनाव और मातम का माहौल निर्मित हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बरौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया देव में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मंगलवार की सुबह कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक घर में मिला। जिस घर मे शव मिला वह मृतिका के नाबालिग प्रेमी का बताया जाता है।

पता चला है कि सुबह लगभग 7 बजे मृतिका अपने घर से पानी भरने निकली थी। उसके बाद उसे उसके नाबालिग प्रेमी के साथ देखा गया था। कुछ समय बाद लगभग 10 बजे उसका रक्त रंजित शव घर के अंदर पड़ा पाया गया। उसके सिर, गर्दन और माथे पर कुल्हाड़ी के वार के निशान थे।

गांव में फैली चर्चा के मुताबिक मृतिका के घर उसके नाबालिग प्रेमी के परिवार की तरफ से शादी का रिश्ता आया था। लेकिन मृतिका की उम्र अभी महज 16 वर्ष होने के कारण उसके पिता ने लड़के वालों को 2 वर्ष रुकने के लिए कह दिया था। हालांकि लड़के की उम्र भी अभी 17 वर्ष ही है। लेकिन लड़का इंतजार के लिए तैयार नहीं था। दोनो के बीच बातचीत और मुलाकातें होती रहती थीं। अचानक मंगलवार को लड़की की हत्या हो जाने और उसका शव उसके नाबालिग प्रेमी के ही घर पर मिलने की वजह किसी की भी समझ मे नहीं आ रही है।

टीआई बरौंधा आशीष धुर्वे ने बताया कि लड़की की हत्या कुल्हाड़ी मार कर की गई है। उसका शव लड़के के घर पर मिला है। संदेह है कि हत्या उस लड़के ने की है। फिलहाल वह लापता है।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *