Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: परोपकार और सेवा ही व्यक्ति का धर्म-राज्यमंत्री श्री पटेल


रामनगर के दिव्यांग परीक्षण शिविर में 131 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु, जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के मुख्यातिथ्य में शनिवार को रामनगर के स्टेडियम में भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजन एवं स्थानीय जनों को संबोधित करते हुए कहा कि परोपकार और सेवा करना ही हर व्यक्ति का परम कर्तव्य और धर्म होता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को समाज को बराबरी के अवसर देने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दिव्यांगजन को वे सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जो एक सामान्य जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजनों के प्रति लोगों की सोच को ही बदल दिया है। शिविर में 227 दिव्यांगजनों का परीक्षण के लिए पंजीयन किया गया। परीक्षण के उपरांत 131 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार कर राज्यमंत्री श्री पटेल ने वितरित किये। राज्यमंत्री श्री पटेल ने 27 दिव्यंाग जनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकिल, व्हीलचेयर, छड़ी एवं श्रवण यंत्र आवश्यकतानुसार प्रदाय किये जाने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह 22 मई को आयेंगे

प्रदेश के वन मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह 22 मई 2023 को प्रातः 8 बजे हवाई पट्टी सतना आकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकत करेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह का दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तदुपरान्त प्रभारी मंत्री डॉ. शाह सायं 5 बजे सतना से कार द्वारा नागौद के लिए प्रस्थान कर सायं 5ः30 बजे नागौद के बस स्टैण्ड प्रागंण में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती समोराह में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह रात्रि 9 बजे नागौद से प्रस्थान कर 9ः30 बजे सतना पहुंचेंगे और 9ः50 बजे सतना से ट्रेन द्वारा जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *